DIsease – Haryana Focus https://haryanafocus.com हरियाणा की आवाज Thu, 11 Jan 2024 12:12:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://haryanafocus.com/wp-content/uploads/2024/01/Haryana-focus-logo-150x150.jpeg DIsease – Haryana Focus https://haryanafocus.com 32 32 बुढ़ापे से पहले घर बैठा देंगी ये 4 आदतें, बीमारियों का घर बन जाएगा शरीर https://haryanafocus.com/anti-ageing-tips-these-four-habits-stops-you-to-live-longer-and-healthy-life-effects-on-young-age-tlifs/ https://haryanafocus.com/anti-ageing-tips-these-four-habits-stops-you-to-live-longer-and-healthy-life-effects-on-young-age-tlifs/#respond Thu, 11 Jan 2024 12:12:12 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1117

जब इंसान जवां होता है तो वह बुढ़ापे के नाम से भी घबराता है. लेकिन कई बार उसकी ही कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो उसे उम्र से पहले ही बूढ़ापे की ओर ले जाती हैं. धीरे-धीरे आदतों का बुरा प्रभाव शरीर में देखने को मिलना शुरू हो जाता है.

इंसान लंबा जीवन जीना तो चाहता है लेकिन उसके लिए अपनी खराब आदतों को नहीं छोड़ना चाहता है. ऐसी कई आदतें होती हैं, जो आमतौर पर लोगों में देखने को मिल जाती हैं. हैरान करने वाली बात है कि यह सभी खतरनाक आदतें होती हैं, उसके बावजूद भी लोगों को इस बात की फिक्र नहीं होती है. नतीजन वह इंसान उम्र से पहले ही बूढ़े होने लग जाते हैं. कई बार भयंकर रोग की चपेट में आकर अपनी जान तक गवां देते हैं. इसी वजह से आप भी इस नए साल में कुछ आदतों को भूल जाइए तो ही आपके लिए बेहतर है. 

कम नींद लेना खतरनाक

आजकल स्मार्टफोन और इंटरनेट के जमाने में लोगों की नींद न जाने कहां खो गई है. काफी लोग अब ऐसे हैं जो ना समय से सो पाते हैं और ना ही समय से उठ पाते हैं. शुरू में कम नींद लेने से दिक्कत इतनी नहीं होती है, जितनी कुछ समय के बाद होनी शुरू हो जाती है. दरअसल, बॉडी को रेस्ट चाहिए होता है जो पर्याप्त नींद लेने पर ही मिलता है. इसलिए अपनी नींद पूरी करें और शरीर की जरूरत के अनुसार आराम करें. 

कैमिकल फ्री और प्रोसेस्ड फूड 

फिट रहना है तो डाइट में कैमिकल फ्री और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स ही शामिल होने चाहिए. दरअसल, आजकल बाजार में मिलने वाले ऐसे प्रॉडक्ट्स काफी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर खुद को जवां रखना चाहते हैं तो अच्छा खानपान भी जरूरी है. डाइट में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. ज्यादा मांस खाने से बचाव करें. जो बस वेज खाते हैं तो ज्यादा तली-भुनी चीजें आपके लिए अच्छी नहीं हैं. 

रोजाना फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना

अगर आप आलस में रहकर रोज किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो यह आदत आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अगर आप रोजाना कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं. साथ ही खुद को फिट रखने के लिए आपकी मेंटल हेल्थ का फिट रहना भी काफी जरूरी होता है. इसलिए रोजाना आपको एक्सरसाइज या मेडिटेशन करने की आदत को डाल लेना चाहिए. 

शराब और सिगरेट का सेवन

आजकल शराब और सिगरेट का सेवन आम हो गया, जबकि यह आपके लिए काफी ज्यादा खतरनाक हैं. यह आदतें आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना देती हैं. अगर आप ज्यादा समय तक इन नशीली चीजों का सेवन करते हैं तो यह आपको मौत के मुंह तक ले जा सकते हैं.

]]>
https://haryanafocus.com/anti-ageing-tips-these-four-habits-stops-you-to-live-longer-and-healthy-life-effects-on-young-age-tlifs/feed/ 0